आइएसओ 9001 : 2015
सामान्यता पूछे जाने वाले प्रशन एवं उत्तर
प्र. | काफमो की क्या भूमिका है ? |
उ. | काफमो रेल मंत्रालय की एक इकाई है I इसके प्रमुख कार्यकलापों में शामिल है -भारतीय रेल की विभिन्न इकाइयों के साथ-साथ भारत सरकार के अन्य मंत्रालयों के लिए मशीनरी एवं संयंत्र की खरीद करना है I इसके अतिरिक्त यह आधुनिकीकरण एवं क्षमता के आवर्धन के लिए टर्नकी परियोजनाओं का भी कार्य करता है अधिक जानकारी के लिए कृपया वैबसाइट के “गतिविधियाँ और सेवाएँ” अनुभाग को देखें I |
प्र. | काफमो द्वारा किस प्रकार की मशीनों की खरीद की जाती है ? |
उ. | काफमोसामान्य मशीनोंसे लेकर जटिल सी.एन.सी और अत्याधुनिक प्रकार की व्यापक आकार की मशीनों की खरीद करता है I बेहतर जानकारी के लिए समय-समय पर जारी निविदा सूचनाएं देखें I कार्यकलाप और सेवाएं सेक्शन से और अधिक जानकारी प्राप्त की जा सकती है I |